{"_id":"5fdd01ca8ebc3e3d38107a9c","slug":"uproar-over-the-death-of-a-child-in-jn-medical-college-city-office-news-ali251485543","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिवार आक्रोशित हो उठा। इस दौरान स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया।
बताया गया है कि ऊपरकोट निवासी गर्भवती रुबीना पत्नी नदीम का प्रसव दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में हुआ। जहां प्रसव के बाद जच्चा व नवजात बच्चा की तबियत खराब हो गई तो परिजन दोनों को मेडिकल कालेज ले गए। जहां बच्चे को आईसीयू में रखा गया। देर रात पहले बच्चे की और कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इस पर परिजन भड़क उठे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां हंगामे हालात रहे।
खबर पर सुरक्षा स्टाफ के साथ-साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिवार को समझाया। बाद में पोस्टमार्टम कराने तक की बात हुई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार परिवार बिना पोस्टमार्टम व कार्रवाई के ही शव ले जाने को तैयार हो गए। इसके बाद बात शांत हो गई।