फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over the accused of indecent remarks on PM

Aligarh: इंस्पेक्टर की कुर्सी पर रखी भारत माता की तस्वीर, पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोपी को लेकर हंगामा

Tue, 11 Jul 2023 12:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

कोतवाल के कक्ष में कब्जा कर नारेबाजी की और उनकी कुर्सी पर भारत माता की तस्वीर रख दी। कोतवाल से भी इनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी लोग कक्ष के बाहर आकर प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी हंगामा करते रहे। सीओ के समझाने पर ही माने।

विज्ञापन
Uproar over the accused of indecent remarks on PM
थाना क्वार्सी इस्पेक्टर की कुर्सी पर भारत माता की तस्वीर रखकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमर्यादित पोस्टर वायरल करने के मामले में आरोपी का सिर्फ शांति भंग में चालान करने और राष्ट्रद्रोह में गिरफ्तारी न करने पर युवा भाजपाई सोमवार को उग्र हो गए। दोपहर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी की अगुवाई में पहुंचे युवा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन


थाने में हंगामा

कोतवाल के कक्ष में कब्जा कर नारेबाजी की और उनकी कुर्सी पर भारत माता की तस्वीर रख दी। कोतवाल से भी इनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी लोग कक्ष के बाहर आकर प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी हंगामा करते रहे। सीओ के समझाने पर ही माने।
विज्ञापन


दोपहर में पहुंचे युवा नेता जब थाने पहुंचे तो कोतवाल वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने उनके कक्ष में रखी कुर्सियां बाहर रख वहीं बैठकर नारेबाजी हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल की कुर्सी पर भारत माता की तस्वीर रखी। उनका तर्क था कि पिछले दिनों इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस मुकदमे में राष्ट्रद्रोह की धारा नहीं लगाई गई। आरोपी को महज शांति भंग में चालान किया, जिसे जमानत मिल गई।  आरोपी शेखूपुर अतरौली के गगन का मोबाइल जब्त नहीं किया गया। इस बीच कोतवाल के आने पर नेताओं की उनसे नोकझोंक हो गई। इसके बाद सभी बाहर आ गए और धरने पर बैठ गए। जहां नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। बाहर भी कोतवाल से उनकी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुछ देर को ऐसे हालात पैदा कर दिए कि कहीं टकराव न हो जाए। पुलिसकर्मी व अधिकारी हाथ में लाठी और शरीर पर बॉडी प्रोटेक्टर पहन कर तैयार हो गए। इसके बाद कुछ देर को थाने में तनाव का माहौल रहा। जिसे लेकर जिलाध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि आपकी हमारी पीठ आपकी लाठी के लिए तैयार है। इसी बीच सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने पहुंचकर उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, लतेश लोधी, उदयपाल लोधी,मनोज प्रधान,अर्जुन सिंह भोलू, आकाश गुप्ता, अमित ठाकुर, विनय कुमार, दुर्पेन्द्र पचौरी,नानक राजपूत धर्मेंद्र लोधी, स्माईल खान, पंकज लोधी, अमित चौधरी, कुलदीप बघेल, यतेंद्रपाल लोधी, सनी चौधरी, अमन ठाकुर,टिंकू कुमार,दीपक शर्मा आजाद, तरनेश ठाकुर, अविनाश अग्रवाल, प्रवीण, अमित, विनय वाष्र्णेय, अमन कुमार, विशाल हिन्दू, सचिन पंडित कुलदीप, यश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

फरियादी हुए परेशान तो बाहर बेंच पर बैठे कोतवाल
जिस समय यह हंगामा चल रहा था। उस समय काफी संख्या में फरियादी भी थाने में मौजूद थे। अंदर कोई नहीं जा पा रहा था। इस पर फरियादियों की सुनवाई करने के लिए वे थाना परिसर में एक बेंच पर बैठ गए और वहीं उनकी सुनवाई करते हुए उन्हें वापस भेजा। 

यह मामला पहले से दर्ज है। अब विवेचना में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। यह बात भाजपाइयों को समझा दी गई है।-अशोक कुमार सिंह, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed