{"_id":"647e3d472d8bc4f427030ba4","slug":"uproar-on-the-farmers-at-the-police-station-aligarh-news-c-111-1-sali1004-6-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाकियू ने काेतवाली का किया घेराव, पांच किसानों पर मुकदमों का विरोध कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाकियू ने काेतवाली का किया घेराव, पांच किसानों पर मुकदमों का विरोध कर रहे किसान
Tue, 06 Jun 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:23 AM IST
सार
27 दिसंबर को बांकनेर बिजलीघर के जेई टीम के साथ गांव गंगेई में बकाया बिल होने पर निजी नलकूपों की केबल काट रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। गांव में जेई व उनकी टीम से नोकझोंक के बाद हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने पांच किसानों पर रिपोर्ट दर्ज होने के खिलाफ सोमवार को करीब चार घंटे तक कोतवाली का घेराव किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ गभाना सुमन कनौजिया के समझाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि 27 दिसंबर को बांकनेर बिजलीघर के जेई टीम के साथ गांव गंगेई में बकाया बिल होने पर निजी नलकूपों की केबल काट रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। गांव में जेई व उनकी टीम से नोकझोंक के बाद हंगामा कर दिया। किसानों ने इसकी सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी को दी। वीरकरन कार्यकर्ताओं के साथ गांव गंगेई पहुंच गए और नलकूपों की केबल को पुन: जोड़ने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। जेई को भी बंधक बनाकर वहीं बिठा लिया। सूचना पर देर रात एसडीएम गभाना केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया भी धरनास्थल पर पहुंच गए। केबिल पुन: जोड़ने के आश्वासन पर किसानों धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि जेई ने गंगेई के पांच किसानों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज को लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया। दो दिन पहले पांचों किसानों के पास कोर्ट से सम्मन आने पर उन्हें मुकदमे की जानकारी हुई। मुकदमे के विरोध में सोमवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने करीब चार घंटे तक कोतवाली का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे सीओ गभाना सुमन कनौजिया के समझाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
इस दौरान राजवीर सिंह सरंपच, विजेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, मदनपाल सिंह, श्रवन कुमार बघेल, जगवीर सिंह, राजेश कुमार, पवन शर्मा, महावीर सिंह, भीम सेन, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। जेई ने समझौता करने की बात कही है। न्यायालय के अनुसार आगे जो भी प्रक्रिया होेगी, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुमन कनौजिया सीओ गभाना,