फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar during the handi burst program on Janmashtami 2022

Aligarh News: जन्माष्टमी पर हांडी फोड़ कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी का विरोध किया तो धर्मस्थल में ले जाकर पीटा

Sat, 20 Aug 2022 03:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 Aug 2022 03:08 AM IST
सार

हांडीफोड़ कार्यक्रम के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों पर युवतियों से खेड़खानी और छींटाकशी की की गई। इस दौरान वहां मौजूद आयुष तथा अन्य के विरोध पर  विवाद हो गया और मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Uproar during the handi burst program on Janmashtami 2022
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहलीगेट क्षेत्र के  संवेदनशील गूलर रोड गली नंबर एक में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे जन्माष्टमी पर हांडी कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी के विवाद में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


एक समुदाय के कुछ युवकों पर धर्म स्थल में खींचकर ले जाने और बंधक बनाकर पीटने का आरोप है। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों ओर से कई लोग जख्मी हुए हैं। अभी एक पक्ष के घायल सामने आए हैं, देर रात घटना स्थल पर पुलिस के साथ-साथ आरएएफ को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
हांडीफोड़ कार्यक्रम के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों पर युवतियों से खेड़खानी और छींटाकशी की की गई। इस दौरान वहां मौजूद आयुष तथा अन्य के विरोध पर  विवाद हो गया और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे समुदाय के कुछ और युवक पहुंच और चार युवकों को धर्मस्थल में खींच कर ले गए, जहां उनके साथ  मारपीट की गई। बचाव में लोग पहुंचे तो वह पथराव करते हुए भाग गए। मौके पर डीआईजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच गए।


इस मामले में एसएसपी का कहना है कि  गूलर रोड पर दो पक्षों में झड़प हुई थी। अभी तक एक पक्ष सामने आया है, जिसकी ओर से तहरीर ले ली गईं हैं। मौके पर अब पूर्णत: शांति है। तथ्यों व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed