फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar by the students of Abdullah Hall of Women College in AMU

AMU: बिजली न आने को लेकर वीमेंस कॉलेज के अब्दुल्ला हॉल की छात्राओं का हंगामा जारी, प्रॉक्टर टीम से नोक-झोंक

Sun, 27 Apr 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गईं। लगभग आधा घंटे तक वह अपनी एसी गाड़ी में हीं बैठी नहीं, वहीं छात्राएं चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन करते रहे। उसके बाद कुलपति प्रो नईमा खातून अपनी गाड़ी से निकलीं और छात्राओं से बातचीत की।

विज्ञापन
Uproar by the students of Abdullah Hall of Women College in AMU
बिजली को लेकर छात्राओं का हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वीमेंस कॉलेज के अब्दुल्ला हॉल की छात्राओं ने बिजली न आने को लेकर जमकर हंगामा किया।  इस दौरान छात्राओं को समझाने आई प्रॉक्टर टीम से भी नोक-झोंक हो गई। छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन


तेज गर्मी के बाबजूद एएमयू में वीमेंस कॉलेज के अब्दुल्ला हॉल में बिजली न आने को लेकर छात्राओं ने इंतजामिया और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं ने पहले गेट के अंदर फिर बाहर आकर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। वहां पर जमकर नारेबाजी भी हुई। छात्राओं का कहना है कि हॉल में कई दिनों से बहुत अधिक बिजली कटौती हो रही है, शिकायत भी की, पर कोई निस्तारण नहीं हुआ। छात्राओं के हंगामे की सूचना पर प्रॉक्टर टीम वहां पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्राओं में इस कदर आक्रोश था कि उनकी प्रॉक्टर टीम से भी नोक-झोंक हो गई।
विज्ञापन

एएमयू छात्राओं का हंगामाबताया जा रहा है कि वहां पर एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून भी पहुंच गईं। लगभग आधा घंटे तक वह अपनी एसी गाड़ी में हीं बैठी नहीं, वहीं छात्राएं चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन करते रहे। उसके बाद कुलपति प्रो नईमा खातून अपनी गाड़ी से निकलीं और छात्राओं से बातचीत की। खबर लिखे जाने तक एएमयू इंतजामिया छात्राओं को समझाने में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू में चल रही 11वीं की प्रवेश परीक्षा
जब छात्राओं का हंगामा शुरू हुआ, तब एएमयू में  कक्षा-11 में प्रवेश के लिए 55 केंद्रों पर परीक्षा चल रही थी। 1800 सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 38,389 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए एएमयू परिसर के अलावा कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मल्लापुरम, मेरठ, मुर्शिदाबाद, बरेली, किशनगंज और नई दिल्ली में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed