{"_id":"6af22ab6aa0ca0405b0c672e","slug":"uproar-by-attendants-at-hospital-doctor-beaten-aligarh-news-c-2-1-ali1010-1108092-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हॉस्पिटल में तीमारदारों का हंगामा, डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हॉस्पिटल में तीमारदारों का हंगामा, डॉक्टर को पीटा
Tue, 10 Nov 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित एक हॉस्पिटल में तीमारदारों के हंगामा करने और डॉक्टर को पीटने की घटना हुई। मामले में डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने मामले में समझौता करा दिया गया है।
घटना आठ नवंबर की सुबह करीब 11:50 बजे की है। डॉक्टर रामकृष्ण शर्मा के अनुसार वह हॉस्पिटल में मरीज देख रहे थे। करीब सात लोग एक घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी से स्ट्रेचर मंगवाकर घायल को अपने कार्यालय में भिजवाया और एक्सरे कराने की सलाह दी। डॉक्टर के अनुसार एक्सरे कराने की बात सुनकर मरीज के तीमारदार नाराज हो गए और तत्काल इलाज करने की मांग करने लगे।
उन्होंने पहले एक्सरे कराने की सलाह दोहराई तो आरोपियों ने अभद्रता करने के साथ पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपियों ने हंगामा करने के साथ जाते समय जान से मारने की धमकी दी।