फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Updates every 10 minutes from DS College Weather Centre

अलीगढ़: डीएस कॉलेज में स्थापित केंद्र जल्द बताएगा मौसम का हाल, हर 10 मिनट में मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Mon, 31 Aug 2026 04:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

केंद्र से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा समेत प्रमुख मौसम संकेतकों की सटीक जानकारी मिलेगी। सभी उपकरणों की स्थापना पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
Updates every 10 minutes from DS College Weather Centre
डीएस कॉलेज में मौसम केंद्र से संबंधी उपकरण स्थापित करते कर्मी - फोटो : कॉलेज

विस्तार

अब अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मौसम का हाल जानने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीएस कॉलेज में इसरो के तहत स्थापित मौसम केंद्र जल्द ही मौसम का हाल बताएगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों के मौसम की तात्कालिक स्थिति और पूर्वानुमान की जानकारी हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


जनवरी 2026 में मौसम केंद्र के उपकरण भूगोल विभाग की छत पर स्थापित कर दिए गए हैं और जल्द ही इसे नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। मौसम केंद्र भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के नेटवर्क से सीधे जुड़ेगा और इसका डेटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि केंद्र से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा समेत प्रमुख मौसम संकेतकों की सटीक जानकारी मिलेगी। सभी उपकरणों की स्थापना पूरी हो चुकी है। मौसम केंद्र विद्यार्थियों के लिए भी खासा उपयोगी साबित होगा। भूगोल और मौसम विज्ञान से जुड़े विद्यार्थी किताबों में पढ़े आंकड़ों को अब वास्तविक समय के डेटा से समझ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed