{"_id":"61e1d229209f890df9394f2c","slug":"up-vidhan-sabha-election-aligarh-news-ali283102468","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कांग्रेस में शहर व बरौली पर विरोध बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कांग्रेस में शहर व बरौली पर विरोध बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा शहर, कोल, अतरौली व बरौली की सीटों पर प्रत्याशी घोषित करते ही शहर व बरौली के दावेदार कांग्रेसियों का विरोध शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को विवेक बंसल के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया था। शुक्रवार को तमाम कांग्रेसी पार्टी के मुख्यालय दिल्ली तक पहुंच गए।
कांग्रेस नेता सीपी गौतम, विनोद पांडे, मनोज सक्सेना सहित कई दर्जन कांग्रेसियों ने दिल्ली हाईकमान से अपनी बात रखी। उनका कहना था कि शहर से और भी कई प्रमुख दावेदार हैं। वहीं बरौली की सीट पर भी विरोध दर्ज किया। सीपी गौतम ने कहा कि अन्य पार्टियों द्वारा शहर से मुस्लिम व बरौली से क्षत्रिय समाज के लोगों को टिकट दिया गया है। किसी अन्य समाज के व्यक्ति को टिकट दी जाए तो वहां समीकरण बदलेंगे। विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी हाईकमान से बात हो गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बरौली और शहर सीट पर दोबारा विचार किया जाएगा। मनोज सक्सेना ने कहा कि सपा ने शहर सीट से मुस्लिम वर्ग को टिकट दिया है। ऐसे में शहर सीट निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। तीनों नेताओं का दावा है कि उन्हें हाईकमान से पुनर्विचार का भरोसा मिला है।