फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP viadhan sabha Election 2022

UP Election 2022 : सहरा पहनकर पोलिंग बूथों पर पहुंचे दूल्हे, पहले डाला वोट

Fri, 11 Feb 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP viadhan sabha Election 2022
दूल्हा बबलू शर्मा वोट डालने के बाद निशान को दिखाता। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव 2022 के तहत बृहस्पतिवार को जिले में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के साथ-साथ शहर में सहालग की भरमार थी। 10 फरवरी को शुभ मुहूर्त होने के चलते शहर में 250 जोड़े शादी कर एक दूजे के हुए। वहीं चुनाव की वजह से करीब 60 शादियां कैंसिल भी हो गईं। चुनाव के दिन वाहन आपूर्ति न होने के कारण यह शादियां कैंसल हुईं। क्योंकि ज्यादातर वाहनों का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया था। वहीं मतदान के दौरान कुछ दूल्हों को भी पोशाक के साथ पोलिंग बूथों पर वोट डालते हुए देखा गया। उनका कहना था पहले मतदान बाद में सब काम।
विज्ञापन

10 फरवरी को शादी का शुभ मुहूर्त था। शहर में इस दिन 250 शादियां हुईं। चुनाव के चलते करीब 60 शादियां कैंसिल हो गईं। लोगों का कहना था कि चुनाव वाले दिन शादी करने का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि इससे मतदान प्रतिशत में गिरावट आएगी। वहीं अन्य जिलों से आने वाले मेहमान भी वाहन की कमी के चलते शादी समारोह में शामिल होने आ नहीं पाएंगे। वहीं जहां शादी के कार्यक्रम थे। उन्होंने पहले मतदान किया बाद में कार्यक्रम के काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

दूल्हे की पोशाक में पहुंचे पोलिंग बूथ पर, वोट डाला
शहर में पहले चरण के मतदान के दौरान सारे काम छोड़कर दूल्हों ने भी मतदान में भागीदारी निभाई। इस दौरान कई युवा जिनकी बृहस्पतिवार को शादी थी वह दूल्हे की पोशाक में पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे। उनका कहना था कि पहले मतदान बाद में शादी का काम। सहरा पहने दूल्हों को हर कोई देख अचंभे में था। सभी दूल्हों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदान किया। शहर के सासनी गेट स्थित शांति पुरम निवासी एडवोकेट अमन पांडेय की शादी बृहस्पतिवार को आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। उनके पिता मुकेश शर्मा भी सिविल कोर्ट में वकील हैं। अमन ने बताया कि सारे काम छोड़कर वह दोपहर में 12 बजे मतदान करने गए। शहर के विकास के लिए मतदान करना जरूरी था। इसलिए वह सभी जरूरी काम छोड़कर पहले मतदान करने गए। वहीं हरदुआगंज के वरानदी गांव निवासी नरेश का भी बृहस्पतिवार को शादी थी। उनकी बरात मथुरा के राय जा रही थी। सुबह उठकर 10 बजे उन्होंने सबसे पहले उन्होंने वोट डाला। उसके बाद वह अपनी बरात की तैयारियों में लग गए। वहीं सासनी गेट निवासी सचिन भारद्वाज की भी शादी थी। घोड़ी पर चढ़ने से पहले दूल्हे की पोशाक में ही वह आगरा रोड स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच गए। लोग उन्हें देखकर काफी खुश हो रहे थे। कई अन्य क्षेत्रों में भी दूल्हे सहरा पहनकर पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे।

सात फेरों से पहले सचिन भारद्वाज ने डाला वोट।

सात फेरों से पहले सचिन भारद्वाज ने डाला वोट।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed