फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Scholarship Site Down

वी आर सॉरी: एक सप्ताह से बंद स्कॉलरशिप साइट, सैकड़ों विद्यार्थी परेशान, नवीनीकरण से वंचित

Fri, 16 Oct 2026 06:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 06:21 PM IST
सार

कक्षा 11वीं-12वीं, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी। वेबसाइट नहीं चलने से विद्यार्थी लोकवाणी केंद्रों और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
UP Scholarship Site Down
वी आर सॉरी एरर दिखाती वेबसाइट - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी स्कॉलरशिप योजना की वेबसाइट एक सप्ताह से ठीक से काम नहीं कर रही है। इससे छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के फार्म का नवीनीकरण नहीं करा सके। बृहस्पतिवार को नवीनीकरण की अंतिम तिथि होने के बावजूद शाम तक वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत बनी रही। साइट पर वी आर सॉरी लिखा आ जाता है। इसके चलते डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज और मंगलायतन विश्वविद्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थी नवीनीकरण से वंचित रह गए।

विज्ञापन


योजना के तहत कक्षा 11वीं-12वीं, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी। वेबसाइट नहीं चलने से विद्यार्थी लोकवाणी केंद्रों और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र गौरव कुमार ने बताया कि वह एक सप्ताह से साइबर कैफे जा रहे हैं। फार्म में बैंक का विकल्प भरने पर कॉलम खाली दिखाई देता है। स्नातक के छात्र रोहित कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण फार्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि नए फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है, जबकि नवीनीकरण की तिथि 15 अक्तूबर थी। वेबसाइट बंद होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed