{"_id":"5c2cfe3ebdec2256c106e73d","slug":"up-police-start-preparation-for-security-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की सुरक्षा पर पुलिस की माथापच्ची शुरू, कुंभ मेला बना सिरदर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की सुरक्षा पर पुलिस की माथापच्ची शुरू, कुंभ मेला बना सिरदर्दी
Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की बढ़ती हुई संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन में उनकी सुरक्षा को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्लेन को सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ कराने के लिए सारसौल बस अड्डे और धनीपुर हवाई पट्टी दोनों स्थानों पर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। इस बीच पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि 30 फीसदी पुलिसकर्मी कुंभ मेले की ड्यूटी में भेज दिए गए हैं। पुलिस कर्मियों की किल्लत हो गई है। अब पुलिस के पास पीएसी और आरएएफ का सहारा है।
विज्ञापन
पुलिस पीएसी और आरएएफ का सहारा लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कराने में लग गई है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि पुलिस पीएम मोदी और सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर हर तरह का प्रबंधन कर रही है। उनकी जनसभा की सुरक्षा को लेकर भी जल्द ही तैयारियां शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, जिला प्रशासन में अलग-अलग योजनाओं के शिलान्यास को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन योजनाओं का डाटा तैयार कर जल्द ही शिला पट्टिकाएं बनवाई जाएंगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव प्रचार 2017 के दौरान जब पीएम मोदी अलीगढ़ आए थे तो उस वक्त तत्कालीन जिलाधिकारी ऋषिकेश भाष्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय ने पीएम की जनसभा की तैयारियों में खासी मशक्कत की थी। उस वक्त हुई तैयारियों को भी देखा जा रहा है, जिससे पीएम की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का सटीक होमवर्क मिल सके और इसी होमवर्क पर तैयारियां शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन