फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Police in Support of Hyderabad Encounter, Distributed Sweets

प्रियंका रेड्डी को मिले इंसाफ के बाद यूपी पुलिस भी दिखी खुश, बांटे लड्डू

Fri, 06 Dec 2019 08:32 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
UP Police in Support of Hyderabad Encounter, Distributed Sweets
UP Police - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना के हैदराबाद में दुष्कर्म के आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। लोग पुलिसवालों को बधाई दे रहे हैं। तो वहीं पुलिस भी खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटते हुए नजर आई।

विज्ञापन


शुक्रवार को अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय स्थित सीओ ऑफिस में लड्डू बांटे गए। सर्किल ऑफिसर डॉक्टर अनिल समानिया ने एक बार नहीं अनेकों बार लड्डू बांटे। साथ ही यूपी पुलिस जिंदाबाद, तेलंगाना पुलिस ने बहुत अच्छा किया, यूपी पुलिस जैसी पूरी देश में कोई पुलिस नहीं है जैसे नारे भी लगाए गए। इन नारों से पुलिसकर्मी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।   
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आरोपियों ने रची साजिश

ये मामला 27-28 नवंबर की रात का है। चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन, केशवुलू  जब थोंडुपली ओआरआर टोल प्लाजा पर शराब पी रहे थे तभी महिला डॉक्टर को वहां स्कूटर खड़ा करते देखा। तभी इन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली। 

इन लोगों ने जानबूझकर महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर कर दी थी। इसके बाद मदद करने के बहाने उसे एक सुनसान जगह लेकर गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। बाद में पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इन्होंने पीड़िता का स्कूटर कोथुर में खड़ा किया और सुबह पांच बजे ट्रक को आरामगढ़ ले गए। पुलिस को पीड़िता की अधजली लाश फ्लाईओवर के नीचे मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed