फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Panchayat Chunav 2021 re panchayat election voting in aligarh

अलीगढ़ : भानोली गांव में पुनर्मतदान जारी, मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह

Sat, 01 May 2021 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 May 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021 re panchayat election voting in aligarh
अलीगढ़ में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर के भानौली गांव में मतदान केंद्र पर गुरुवार को मतपेटिका लूट के बाद मतपत्रों को फाड़कर खेतों में फेंकने की घटना के बाद शनिवार को पुनर्मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पीएसी बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्र के कमरा नंबर एक पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मतदान के लिए विकास खंड खैर की ग्राम पंचायत 40-भानौली के मतदान केंद्र संख्या 64 (प्राथमिक विद्यालय भानौली) के मतदेय स्थल संख्या 127 प्राथमिक विद्यालय भानौली के कक्ष नंबर एक पर राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद सुबह सात बजे से पुनर्मतदान जारी है।
विज्ञापन


मतदान होने के बाद मतपेटिकाओं को सील किया जाएगा। इसके बाद उनको स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। दो मई को अन्य मतों के साथ इनकी भी गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed