फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Homeguard Exam in Aligarh

UP Homeguard Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों पर 25 अप्रैल से होगी भर्ती परीक्षा, प्रशासन अलर्ट

Thu, 23 Apr 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Apr 2026 10:25 PM IST
सार

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त रोडवेज बसें व ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी।

विज्ञापन
UP Homeguard Exam in Aligarh
उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा को लेकर बैठक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्लाटून कमांडर लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर होगी। इसमें गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर व एटा के करीब 50 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।

विज्ञापन


एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 8352 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में 23 अप्रैल को आयोजित बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त रोडवेज बसें व ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एसएसपी नीरज कुमार जादाैन ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है, ताकि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed