फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP has a government in the minds of criminals: Suman

यूपी में है अपराधियों के मन की सरकार : सुमन

Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
UP has a government in the minds of criminals: Suman
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा है कि यूपी में अपराधियों के मन की सरकार है। सरकार का इकबाल और खौफ काम करता है, लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं दिखता है।
विज्ञापन

वे शनिवार को अतरौली तहसील के गांव काजिमाबाद में अनुसूचित जाति के दूल्हे और उसके दोस्त को पीटने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सीओ अतरौली व इंस्पेक्टर से कहा कि अनुसूचित जाति दूल्हे के साथ मारपीट की घटना हुई और रिपोर्ट सामान्य मारपीट की घटना में दर्ज की गई, यह गलत है। इसमें एससी-एसटी की धाराएं बढ़ाई जाएं। जो भी इस घटना में आरोपी हैं, उन्हें तलाश कर जेल भेजा जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने बताया कि वे इसकी विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेंगे।
विज्ञापन

रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपनी मनोदशा बदलनी चाहिए। अब अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के युवा जागरूक हो गए हैं, वो अब उस माहौल में नहीं रहना चाहते, जिसमें उनके पुरखों ने समय काटा। दो धाराओं का टकराव बढ़ रहा है। उन लोगों से आग्रह किया है कि समाज का टकराव टाला जाए। सभी को सम्मान की जिंदगी जीने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को संदेश देना चाहिए कि हम प्रभारी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन वो इसमें विफल है। अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सपा उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान पूर्व विधायक वीरेश यादव, शाकिब अनवार, अश्वनी शर्मा, गिरीश यादव, अशोक यादव, अज्जू इशहाक, कबीर खां, फरहत चौहान, सोहिल राइन, मुन्नालाल यादव, बॉबी शर्मा, बृजेश पंडित, अब्दुल हमीद घोषी, अब्दुल सलाम, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed