फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Governor Anandiben Patel reaches Hathras for a program

हाथरस पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, स्वयं सहायता समूह के स्टॉल का किया निरीक्षण

Wed, 24 Feb 2021 01:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Feb 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel reaches Hathras for a program
हाथरस पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को हाथरस पहुंचीं। पुलिस लाइन में बने हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर उतरा, जिसके बाद डीएम, एसपी और सांसद ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि उनके दौरे को लेकर पुलिस लाइन में मंगलवार तक तैयारियों का दौर चल रहा था।
विज्ञापन


मैदान में फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का छिड़काव किया गया था। यहां बने मनोरंजन कक्ष की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में भी पुलिस के अधिकारी काफी व्यस्त रहे। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की पूरी तैयारी कल ही कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम पुलिस-प्रशासन द्वारा किया गया है। राज्यपाल की सुरक्षा में चार सीओ, छह एसएचओ, 50 सब इंस्पेक्टर, 150 सिपाही और एक कंपनी पीएसी बल को लगाया गया है। फिलहाल मनोरंजन कक्ष के कार्यक्रम के बाद डेढ़ से दो बजे तक लंच होगा और फिर करीब सवा दो बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed