फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi Signals 2027 Election Plan Praises Kalyan Singh and Raja Mahendra Pratap

UP: फिर से बाबूजी-राजा का गुणगान... इशारों में दिखा 2027 का प्लान; सीएम योगी के केंद्र में रहा ये रोडमैप

Wed, 06 Aug 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 02:22 PM IST
सार

CM Yogi 2027 election plan: अलीगढ़ में संवाद, समीक्षा व संबोधन में मुख्यमंत्री योगी के केंद्र में पंचायत और अगले विधानसभा चुनाव का रोडमैप रहा। मुख्यमंत्री योगी संबोधन में राजा महेंद्र प्रताप व संबोधन में कल्याण सिंह पर खूब बोले। 
 

विज्ञापन
UP CM Yogi Signals 2027 Election Plan Praises Kalyan Singh and Raja Mahendra Pratap
अलीगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Yogi News: पश्चिमी यूपी के दौरे में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुछ चुनावी मोड में दिखे। हालांकि अंदाज सधा हुआ था लेकिन उनके इशारे बता रहे थे कि उन्होंने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह मानी जा रही कि उन्होंने कलेक्ट्रेट में संवाद-समीक्षा में विकास कार्यों पर भी जमकर दिल खोला। 
विज्ञापन


साथ ही नुमाइश के संबोधन में राजा महेंद्र प्रताप व कल्याण सिंह का भी जमकर गुणगान किया। शायद इन्हीं तथ्यों के सहारे राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि उन्होंने पंचायत चुनाव व आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बात अगर संवाद-समीक्षा कार्यक्रम की करें तो उन्होंने बहुत ज्यादा किसी की नहीं सुनी। बस चंद सवाल किए। प्रमुख समस्याओं पर खुद अपनी ही ओर से चर्चा की। कुछ पर गुस्सा दिखाया। फिर पहले से विधायकों द्वारा दिए जा चुके प्रस्तावों को लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पर उन्होंने दिल खोलकर दिखा दिया। सभी प्रस्ताव विधानसभावार बेहद महत्वपूर्ण रहे। जिस पर उन्होंने जल्द डीपीआर बनवाने के निर्देश के साथ जो इस वर्ष में स्वीकृत हैं। उन पर निर्माण शुरू कराने व जिनके बजट स्वीकृत नहीं हैं। उनको आगामी यानि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कराने के निर्देश व अपने स्तर से भरोसा दिलाया।

कल्याण की बताई राह पर चला रहे सरकार
जब वे नुमाइश में संबोधन कर रहे थे, तब उन्होंने अलीगढ़ को देश के बड़े जाट नेता रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह सरीखे क्रांतिकारियों व देश के बड़े लोध नेता रहे कल्याण सिंह सरीखे देश का नेतृत्व करने वाले राजनीतिक व्यक्ति की धरती बताया। कहा कि जब भी अलीगढ़ का नाम आता है तो कल्याण सिंह की तस्वीर खुद ही जेहन में नुमाया हो जाती है। 

 

कहा कि वह कल्याण सिंह द्वारा बताई गई राह पर ही सरकार चला रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ के ताले को पहचान दिलाने के लिए यहां तालानगरी बनवाई। आज उन्हीं की बताई राह पर सरकार ओडीओपी के तहत हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उसी का नतीजा है कि अलीगढ़ के कारीगर ताले के साथ-साथ हार्डवेयर के जरिये रक्षा उत्पादों में अपने बनाए उत्पाद लगवा रहे हैं। 

राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर बने विश्वविद्यालय का बहुत जल्द लोकार्पण होगा। यह भी उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह विश्वविद्यालय उनके नाम व उनकी पहचान के अनुरूप रक्षा क्षेत्र की आधुनिक शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा।

 

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा दूर हो
यह भी चुनावी तैयारी का ही हिस्सा रहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने संवाद-समीक्षा में खुलकर कहा कि अफसरों की शिकायतें न मिलें। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हर कीमत पर दूर की जाए।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। ताकि पिक एंड चूज की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि जनता की आवश्यकता वाले कार्यों को प्राथमिकता दें और उपलब्ध धनराशि का जनहित में पारदर्शी व सदुपयोग सुनिश्चित करें। 
 

सभी परियोजनाओं का भूमिपूजन व शिलान्यास संबंधित जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। ताकि योजनाएं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और जनविश्वास के साथ मूर्त रूप ले सकें। उनके नाम की शिलापट्टिकाएं भी लगवाई जाएं। 

 

नगर विकास में भी प्रत्येक परियोजना के प्रस्ताव में संबंधित विधायकों से से सलाह-मशविरा अनिवार्य रूप से लिया जाए, ताकि परियोजनाएं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप और लोकहितकारी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed