फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi gave appointment letter to Aligarh Mohan Kapoor for the post of Deputy SP

Aligarh News: पिता की मौत के बाद की मजदूरी, पहली बार एक नंबर से रह गए, चौथे प्रयास में बने डिप्टी एसपी

Thu, 23 Mar 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

मोहन कपूर के पिताजी जगवीर सिंह का आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया था। पिताजी के जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई। माता कविता देवी और छोटे भाई मुकेश कुमार के साथ वह भी मजदूरी कर अपनी छोटी बहन का भरण-पोषण करने लगे।

विज्ञापन
UP CM Yogi gave appointment letter to Aligarh Mohan Kapoor for the post of Deputy SP
मोहन कपूर को नियुक्ति पत्र देते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से विभिन्न पदों के लिए चयनित 496 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसमें अलीगढ़ की तहसील खैर के ग्राम चमन नगलिया निवासी मोहन कपूर को प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया। 

विज्ञापन


मोहन कपूर ने बताया कि उनके पिताजी जगवीर सिंह का आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया था। पिताजी के जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई। माता कविता देवी और छोटे भाई मुकेश कुमार के साथ वह भी मजदूरी कर अपनी छोटी बहन का भरण-पोषण करने लगे। 2015 में छोटी बहन की शादी करने के बाद उन्होंने कुछ कर गुजरने की ठानी। 
विज्ञापन


2013 में हाईस्कूल, 2015 में इण्टरमीडिएट और 2018 में धर्मसमाज डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 2018 के पहले प्रयास में वह साक्षात्कार तक पहुंचे और बस एक नम्बर से रह गए। इसके बाद अथक मेहनत के चलते चौथे प्रयास में 2021 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के कानों तक पहुंची सिविल मार्गदर्शिका की गूंज
मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के दौरान मोहन कपूर ने अलीगढ़ में डॉ पंकज वर्मा द्वारा सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका रूपी रोपे गए पौधे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का मार्गदर्शिका को समय-समय पर सानिध्य प्राप्त हो रहा है, जिससे गरीब एवं प्रतिभावान बच्चे जिनमें कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति है, उन्हें अपनी मंजिल प्राप्त हो रही है। अब तक 200 से अधिक प्रतिभावान बच्चे विभिन्न पदों पर चयनित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।


इनको भी प्राप्त हुए नियुक्ति पत्र 
एसडीएम पद के लिए प्रदीप विमल, प्रान्तीय पुलिस सेवा के लिए प्रियंका यादव, खण्ड विकास अधिकारी के लिए पीयुष वर्मा, डिप्टी जेलर के लिए चैतेन्द्र प्रसाद, नायब तहसीलदार के लिए शिवा वर्मा एवं हृदेश कुमार, प्रबन्धक पद के लिए प्रदीप जादौन एवं प्रधानाचार्य पद के लिए सरिता को भी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed