फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP CM Yogi Adityanath in Aligarh on June 22

Yogi Adityanath: यूपी सीएम 22 जून को आ रहे अलीगढ़, 23 को हाथरस दौरा, तैयारियां शुरू

Fri, 19 Jun 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 03:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सफाई व विकास कार्यों को दुरुस्त करने के लिए अपनी टीम लगा दी है। कलेक्टरेट रोड एवं यूनिवर्सिटी रोड पर सफाई एवं पौधों की कटाई का कार्य किया जा रहा है।  

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath in Aligarh on June 22
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 और 23 जून को अलीगढ़ और हाथरस के दौरे पर आ रहे हैं। इस दो दिवसीय दौरे के जरिये जहां एक तरफ प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति दी जाएगी, वहीं दूसरी तरफ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन भी मजबूत की जाएगी।

विज्ञापन


22 जून को अलीगढ़ में
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 22 जून को अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे खैर रोड पर निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


क्वार्सी फ्लाई ओवर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे पूरे हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसके अलावा अकराबाद में चल रही संत रामभद्राचार्य की राम कथा के समापन में भी पहुंच सकते हैं। इसके लिए वहां आयोजकों ने तैयारी की है। इसके बाद, वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी संगठन की बैठक होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए संगठन स्तर से सभी तैयारियां की गई हैं। संगठन और जिले के विकास से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून को हाथरस में 
23 जून को सीएम योगी हाथरस के सलेमपुर का रुख करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजनैतिक गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। यह रैली यूपीसीडा द्वारा विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर होगी, जिसके जरिये स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की योजना है।

मुख्यमंत्री के इस वीवीआईपी दौरे को लेकर दोनों जिलों के पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और हेलीपेड निर्माण के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भाजपा संगठन भी इस रैली को एतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गया है। दूसरी ओर अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उन्होंने तैयारियां कर ली हैं। इस संबंध में औपचारिक कार्यक्रम घोषित होने के बाद ही औपचारिक रूप से कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed