फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Chief Secretary Aligarh Visit canceled

Aligarh News: सपा ने किया विरोध, मुख्य सचिव का कार्यक्रम रद्द

Sat, 11 May 2024 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 May 2024 12:12 AM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गाचरण मिश्रा 11 मई को जिला मुख्यालय पर रुककर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का निरीक्षण करने वाले थे। उसके बाद लखनऊ रवाना होते। उनका अधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद से ही सपा ने विरोध शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
UP Chief Secretary Aligarh Visit canceled
यूपी मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : यूपी चीफ सेक्रेटरी आधिकारिक एक्स एकाउंट

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाचरण मिश्रा को 10 मई देर शाम अलीगढ़ आना तय था। वे यहां कुछ विकास कार्यों व प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आने वाले थे। मगर निजी कारणों से अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इधर, सपा ने आचार संहिता के बीच मुख्य सचिव के दौरे को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गाचरण मिश्रा 11 मई को जिला मुख्यालय पर रुककर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का निरीक्षण करने वाले थे। उसके बाद लखनऊ रवाना होते। उनका अधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद से ही सपा ने विरोध शुरू कर दिया था। 9 मई को दिन में सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर व लोकसभा प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में एक ज्ञापन डीएम को दिया गया। जिसमें कहा गया कि आचार संहिता के बीच इस तरह से विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आला अधिकारी का आना सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जो बातें स्थानीय अधिकारियों से फोन पर नहीं कर सकते, उनके लिए वे आ रहे हैं। अगर उनके आने के बाद चुनाव में गड़बड़ी होती है तो जनता आंदोलन करेगी। अगर वे किसी निजी जगह आना चाहें तो बिना सरकारी कार्यक्रम के आएं, जिसका कोई विरोध नहीं है। सपाइयों ने डीएम से दौरा रद्द कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर अब्दुल हमीद घोषी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। इसी बीच देर शाम प्रदेश स्तर से मुख्य सचिव का दौरा रद्द होने की सूचना जिला प्रशासन को मिल गई। हालांकि बृहस्पतिवार को उनका दौरा कार्यक्रम आने के बाद से अधिकारी तैयारियों में लगे थे। एडीएम सिटी ने कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरी रह गई स्मार्ट सिटी की मेहनत
मुख्य सचिव के आगमन पर स्मार्ट सिटी की प्रमुख परियोजनाओं के निरीक्षण को लेकर सबसे अधिक परेशान स्मार्ट सिटी के अधिकारी थे। अंधेरे में रहने वाले शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगवाने से लेकर सड़कों पर से धूल हटवाने और मेनहोल के ढक्कन सही कराने में लगे थे। मगर अचानक कार्यक्रम रद्द होने के बाद अधिकारियों ने राहत महसूस की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed