{"_id":"65d7472675bbfeafd0025250","slug":"up-board-high-school-first-paper-missed-in-fight-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की भेंट चढ़ा सपना: छात्रा देने जा रही थी हाईस्कूल परीक्षा, महिलाओं में हुआ झगड़ा, छूट गया पहला पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े की भेंट चढ़ा सपना: छात्रा देने जा रही थी हाईस्कूल परीक्षा, महिलाओं में हुआ झगड़ा, छूट गया पहला पेपर
Thu, 22 Feb 2024 06:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:37 PM IST
सार
रश्मि हाईस्कूल की परीक्ष देने जा रही थी, तभी उसके परिवार की महिलाओं में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रश्मि परीक्षा देने नहीं जा पाई और उसका पहला पेपर छूट गया। रश्मि के पूरे साल की तैयारी और हाईस्कूल उर्तीण करने का सपना झगड़े की भेंट चढ़ गया। किशोरी का रो-रो कर बुरा हाल है, उसे पेपर छूटने का अफसोस हो रहा है।
विज्ञापन
दुखी छात्रा
- फोटो : प्रतीाकात्मक
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। 22 फरवरी को पहले दिन सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल का हिंदी और प्रारम्भिक हिंदी का पहला पेपर था। छात्रा परीक्षा देने जाने की तैयारी कर रही थी, तभी महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि छात्रा की परीक्षा ही छूट गई। छात्रा के पूरे साल की तैयारी झगड़े की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव हिदरामई निवासी सगे भाई लालाराम व साहब सिंह पुत्रगण पन्नालाल के परिवार की महिलाओं के बीच 22 फरवरी की सुबह झगड़ा हो गया। लालाराम की बेटी रश्मि हाईस्कूल की परीक्ष देने जा रही थी, तभी झगड़ा इतना बढ़ गया कि रश्मि परीक्षा देने नहीं जा पाई और उसका पहला पेपर छूट गया।
विज्ञापन
रश्मि के पूरे साल की तैयारी और हाईस्कूल उर्तीण करने का सपना झगड़े की भेंट चढ़ गया। किशोरी का रो-रो कर बुरा हाल है, उसे पेपर छूटने का अफसोस हो रहा है। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने दोनों सगे भाई लालाराम व साहब सिंह पुत्रगण पन्नालाल को पकड़ कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन