फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP board exams from tomorrow , officials are preparing

यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से, तैयारी में जुटे रहे अफसर

Wed, 17 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में भी 1.92 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रशासन ने भी तैयारी की है। यहां अतरौली क्षेत्र नकल के लिए कुख्यात हैं और वहां काफी दिन पहले ही नकल माफियाओं ने ठेके पर नकल कराने के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। ऐसे में यहां ‘अतरौलिया बोर्ड’ से निपटना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी। प्रशासन ने 40 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। 

जिले में 1,92,854 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल पर नकेल लगाने के लिए सचल दस्ते बनाए गए हैं। इस बार मोेबाइल एप के सहारे केंद्र व्यवस्थापकों को परिषद के मुख्यालय को हर पाली की सूचना देनी होगी कि उनके केंद्र पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा देने आए हैं। एडीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर केवल केंद्र व्यवस्थापकों पर ही मोबाइल फोन होंगे। कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल फोेन लेकर नहीं जा सकेंगे। नकल रोकने के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

इधर, देहात में यहां जमकर नकल होती है। ऐसे में प्रशासन के इंतजामों को धता बताने के लिए नकल माफियाओं ने भी पूरी तैयारी कर रही है। यहां देहात के काफी सेंटरों पर तो दूसरे प्रदेशों तक के परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए आते हैं। उनके रेट पहले ही तय कर दिए गए हैं। सॉल्वर से लेकर अन्य सारे इंतजाम भी उनके लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन बाहरी परीक्षार्थियों का उन गांवों व क्षेत्रों में आना भी शुरू होे गया है, जहां के नजदीक उनके परीक्षा केंद्र हैं। वह अपने रहने-खाने तक के इंतजामों की व्यवस्था में जुटे रहे। 

विज्ञापन

कुल परीक्षा केंद्र --  286

कुल परीक्षार्थी-- 1,92,5854

हाईस्कूल के परीक्षार्थी-- 1,06,342

इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी-- 86,512

-----------

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-- पांच

जोनल मजिस्ट्रेट-- पांच 

स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 40

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed