फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   up board exam Tomorrow will be the English paper

यूपी: कल होगी अंग्रेजी की परीक्षा, निरस्त होने से केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी हुए थे मायूस

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
सार

13 अप्रैल को 30 मार्च की दूसरी पाली में निरस्त अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर औसत उम्र से ज्यादा दिखने वाले परीक्षार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
up board exam Tomorrow will be the English paper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड में इंटर के अंग्रेजी विषय की निरस्त परीक्षा पुनः 13 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा निरस्त होने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी मायूसी हुई थी। राजकीय नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया था। बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को 30 मार्च की दूसरी पाली में निरस्त अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर औसत उम्र से ज्यादा दिखने पर परीक्षार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


गुजराती, मराठी, कन्नड़, सिंधी, तेलगू की परीक्षा देने नहीं आए परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में गुजराती, मराठी, कन्नड़, सिंधी, तेलगू विषय की परीक्षा देने परीक्षार्थी नहीं आए। गुजराती विषय के लिए पंजीकृत तीनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उर्दू में 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह मराठी में दो, कन्नड़ में एक, सिंधी में तीन, तेलगू में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। दूसरी पाली में इंटर में समाजशास्त्र विषय में पंजीकृत 6491 में से 5567 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 924 अनुपस्थित रहे। रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 32742 में से 27918  परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4824 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed