{"_id":"6249fab0d9bf05139559ed97","slug":"up-board-exam-aligarh-news-ali2884587193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 10वीं की विज्ञान, इंटर की जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 10वीं की विज्ञान, इंटर की जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को 10वीं की विज्ञान, इंटर की जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा होगी। इन महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। दरअसल, पेपर लीक के चलते इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त हो गई थी। रविवार को नकल विहीन व शुचितापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अधिकारियों की बैठक हुई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल ने उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि चार, छह, नौ, 11, 12 व 13 अप्रैल को अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हैं, इसलिए सभी को सतर्कता के साथ बोर्ड के नियमों का पालन करते हुए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर नकल विहीन परीक्षाएं करानी है। केंद्र पर केवल केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मोबाइल रख सकते हैं, लेकिन परीक्षा कक्ष में जाते समय कोई भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा और अन्य कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा।
यदि कोई मोबाइल लेकर आता है तो उसे स्विच ऑफ कराकर बॉक्स में रखवाया जाएगा। जिस कक्ष में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं रखी हैं, वहां मोबाइल वाले किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पत्र डबल लॉक वाली अलमारी में रखे जाएंगे, जिसकी एक चाबी आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के पास व दूसरी चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। दोनों चाबी लगने पर ही अलमारी खुल सकेगी। प्रश्न पत्र केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तीनों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। यही नहीं अलमारी खोलने के बाद दोनों लाक को हस्ताक्षरित पेपर में सील किया जाएगा। जिस कमरे में अलमारी होगी, उसे प्रश्न पत्र के बाद सील कर दिया जाएगा। सील पर पद नाम सहित हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। कक्ष के बाहर एक लाक बुक रखी जाएगी और वहां आने जाने वालों का नाम सुरक्षाकर्मी नोट करेगा। निरीक्षण कर्ताओं द्वारा भी लॉग बुक का समय-समय पर अवलोकन किया जाएगा। नियमों का पालन न करने व लापरवाही करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उत्तरदायित्व का सही से पालन करें यदि किसी के द्वारा कोई भी लापरवाही बरती जाती है तो कठोरतम कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।