फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board Exam

हाईस्कूल : चित्रकला में 7090 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam
टीकाराम इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा 7090 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। इंटरमीडिएट के भूगोल की परीक्षा में 398 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला व रंजनकला विषय में पंजीकृत 55,962 में से 48872 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7090 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 4815 में से 4417 उपस्थित रहे, जबकि 398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4789 में से 4418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 371 अनुपस्थित रहे।

तीन फर्जी छात्र पकड़े
हाईस्कूल के चित्रकला की परीक्षा के निरीक्षण के दौरान सचल दल ने तीन फर्जी छात्र पकड़े। परीक्षा केंद्र राजकीय हाईस्कूल जवार में सचल दल प्रभारी मनोरमा ठाकुर ने दो फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे छात्र की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा, जबकि पूर्व में ही हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र को भी पकड़ा गया। यह छात्र आयु बदलकर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने इन विद्यार्थियों को अग्रसारित करने वाले श्री करन सिंह इंटर कॉलेज हरदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना पालीमुकीमपुर में तहरीर दी है। उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की जानकारी 30 मार्च तक मांगी गई है, जिनकी आयु औसत से ज्यादा प्रतीत हो रही है। इन परीक्षार्थियों की जन्म तिथि उनके आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में भिन्न-भिन्न अंकित हैं या किसी अन्य कारण से वह संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed