{"_id":"623e09bed7a9582a681850b8","slug":"up-board-exam-93-examinee-were-absent-aligarh-news-ali2878230191","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : 93 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : 93 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वैकल्पिक विषयों की परीक्षाओं आयोजित हुईं। दोनों पालियों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक नहीं थी। इस दौरान कुल 93 परीक्षार्थी दोनों पालियों में गैरहाजिर रहे। जिला मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की गई और नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई।
सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की अरबी, फारसी व पाली भाषाओं की परीक्षा में जनपद का एक भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। संगीत गायन में 226 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 207 ने परीक्षा दी। 19 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान, संगीत गायन, वादन व नृत्य कला आदि विषयों की परीक्षाएं आयोजित हुईं। इस परीक्षा में 1314 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 1240 ने परीक्षा दी और 74 गैर हाजिर रहे।
दोनों पालियों में शिक्षकों से कराई जाए ड्यूटी
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी दोनों पालियों में लगाई जाए। कई केंद्रों पर देखने को मिला है कि शिक्षकों की ड्यूटी अलग-अलग पालियों में लगाई जा रही है। शिक्षक दिन में एक ही ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि उन्हें दोनों पालियों में ड्यूटी करनी है।