फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board 10th-12th pre-board exam

UP Board: 12 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा, एक लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 10 Jan 2026 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 04:43 PM IST
सार

छात्रों में बोर्ड परीक्षा का भय कम करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार प्री-बोर्ड का प्रश्न पत्र पूरी तरह से यूपी बोर्ड के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की शैली को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
UP Board 10th-12th pre-board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की तैयारी को परखने के लिए अलीगढ़ जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 12 से 19 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और वित्त विहीन (प्राइवेट) स्कूलों के लगभग 1,00,626 विद्यार्थी अपने ज्ञान का परीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है, जहां यह परीक्षाएं आयोजित होंगी। पहली श्रेणी में राजकीय विद्यालय हैं। दूसरी श्रेणी में सरकारी प्रबंधन वाले स्कूल है और तीसरी श्रेणी अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों की है।
विज्ञापन


नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठ रहे हैं। छात्रों में बोर्ड परीक्षा का भय कम करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार प्री-बोर्ड का प्रश्न पत्र पूरी तरह से यूपी बोर्ड के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की शैली को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखें। मूल्यांकन के बाद छात्रों को उनकी कमियों के बारे में विस्तार से बताएं, ताकि वह बोर्ड परीक्षा से पहले वे अपनी खामियों को दुरुस्त कर सकें।-डॉ. पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed