फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unveiling of Kalyan Singh statue

Aligarh News: कल्याण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, साक्षी महाराज ने की बाबूजी को भारत रत्न देने की मांग

Sun, 22 Feb 2026 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 05:32 PM IST
सार

डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि महापुरुषों को जाति में नहीं बांध सकते। सरकार से मांग है कि हर जिले में बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती मनाई जाए। उन्हें भारत रत्न देने से भारत रत्न का गौरव बढ़ेगा।

विज्ञापन
Unveiling of Kalyan Singh statue
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : संवाद

विस्तार

उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण सिंह को भारत रत्न देने से इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार की गरिमा और प्रतिष्ठा और बढ़ जाएगी। उन्होंने बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव ढैंकुरा में 22 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और कल्याण पार्क का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि महापुरुषों को जाति में नहीं बांध सकते। सरकार से मांग है कि हर जिले में बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती मनाई जाए। राजनीति करनी है तो हर विधानसभा में कल्याण सिंह की मूर्ति लगवाई जाएं। वोट लेंगे और कुछ करेंगे नहीं, ये अब नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन में अब सम्मानजनक साझेदारी चाहिए। रामभक्त कल्याण की वजह से सरकारें बनीं। विपक्षियों ने हलफनामा तक दिया था कि मंदिर नहीं बनने देंगे। हम कहते थे कि भगवान भी उतर आएं तो भी मंदिर बनने से नहीं रोक सकते। जब ढांचा गिराया गया था तब कल्याण सिंह ने नौ बजे इस्तीफा लिख दिया था, लेकिन जब मैदान साफ हो गया तब इस्तीफा दिया। अयोध्या का मंदिर तब तक अधूरा है जब तक कि बाबूजी की मूर्ति वहां नहीं लग जाती। जिस मार्ग पर भक्त मंदिर में दर्शन के लिए जाएं वहां मूर्ति सरकार लगवाए। लखनऊ के प्रेरणा स्थल में भी कल्याण सिंह की मूर्ति लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोदी-योगी ने देश को संभाला
सांसद ने कहा कि देश को मुश्किल से योगी-मोदी ने संभाला है। इनको मजबूती देते रहो। अब लगता है हिंदुस्तान है। कुछ फर्जी बाबा जहर घोलने में लगे हैं, उनसे सावधान रहो। विपक्षी 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन मोदी ने कहा आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत विश्वगुरु बनेगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा बाबूजी राष्ट्रीय विचारधारा व सामाजिक चेतना के प्रतीक थे। लोक कल्याणकारी प्रकाशक थे। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि महापुरुष किसी जाति में जन्म जरूर लेते हैं, लेकिन वे सर्व समाज के लिए कार्य करते हैं। बाबूजी ने भी हर जाति के उत्थान का कार्य किया। 

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
जिपं अध्यक्ष विजय सिंह, सांसद सतीश गौतम, अनूप प्रधान, ठाकुर जयवीर सिंह, प्रवीण राज सिंह, सौरभ सिंह, रामसखी कठेरिया, साहब सिंह राजपूत, राजकुमार सहयोगी, कृष्णपाल लाला, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, देवेंद्र राजपूत, धर्मवीर लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed