फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unknown vehicle hit bike, villager died

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत, परिवार में छाया मातम

Wed, 28 May 2025 10:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 10:33 AM IST
सार

ग्रामीण के बेटी की शादी अगले महीने है। वह एक दावत में बाइक से जा रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी। घायल ग्रामीण की कुछ समय बाद मौत हो गई। 

विज्ञापन
Unknown vehicle hit bike, villager died
मृतक ग्रामीण रघुवीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाइक सवार ग्रामीण दावत में जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से ग्रामीण घायल हो गए, बाद में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर अंतर्गत गांव चंदुआ गोवर्धनपुर निवासी 42 वर्षीय रघुवीर पुत्र रामफल बाइक से अपने ससुर के साढ़ू अनार सिंह के नाती के मंडप प्रतिभोज में थाना दादों क्षेत्र के गांव हारनपुर कला जा रहे थे। 27 मई देर रात गांव कंचनपुर पुलिया के पास पहुंचते ही उनकी बाइक  में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायल का सांकरा के निजी चिकित्सक में उपचार कराया।
विज्ञापन


उपचार के बाद रघुवीर को घर ले गए। वह घर पर कुछ देर बैठे रहे और उसके बाद सो गए। सुबह करीब 4 बजे महिलाओं ने उनको उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह जागे नहीं। उनकी मौत हो चुकी थी।  मौत की सूचना से शादी वाले घर में मातम छा गया। सूचना पर ग्राम प्रधान लालू चौधरी सहित पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सांकरा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया। मृतक की बेटी की अगले महीने शादी होनी थी। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed