{"_id":"67832713e2cb4f3f1009cb37","slug":"unknown-vehicle-hit-a-scooter-rider-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल
Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
सार
रूपेश कुमार रात को स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में आगरा रोड पर शेखर सराफ अस्पताल के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में रूपेश स्कूटी से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड पर 10 जनवरी देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह मडराक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी निवासी 22 वर्षीय रूपेश कुमार पुत्र नंदपाल चालक थे। परिजनों के अनुसार 10 जनवरी शाम वह किसी परिचित से मिलने मडराक गए थे। रात को स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में आगरा रोड पर शेखर सराफ अस्पताल के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में रूपेश स्कूटी से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया। रूपेश परिवार में आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटा थे। हादसे के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं ।
विज्ञापन