फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union ministers and BJP national vice-president today in Aligarh

भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आज अलीगढ़ में

Tue, 31 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Union ministers and BJP national vice-president today in Aligarh
भाजपा - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 भारत सरकार के विधि मंत्री सदानंद गौड़, पंचायतीराज राज्य मंत्री निहाल चंद्र और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विचारक विनय सहस्त्रबुद्घे मंगलवार को अलीगढ़ आएंगे।
विज्ञापन

तीनों वरिष्ठ नेता केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा 26 से 31 मई तक मनाए जा रहे विकास पर्व कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नेतागण गायत्री पैलेस में प्रात: दस बजे से आयोजित जिला एवं नगर के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी डा.राजीव अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि दोपहर तीन बजे से खैर बाईपास स्थित नादा पुल के नजदीक श्री विवेकानंद कालेज आफ ला में अधिवक्ता एवं बुद्घिजीवी सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जिलास्तरीय कार्यकर्ता टप्पल तो महानगर कार्यकर्ता खेरेश्वर धाम में स्वागत करेंगे। केंद्रीय स्तर के नेताओं का स्वागत करने के लिए महानगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार और होर्डिंग लगवाए गए हैं। कार्यक्रमों की व्यवस्था संयोजक मनीष राय, सह संयोजक महेंद्र पाल वार्ष्णेय, राजा राजानी, संजय पंडित, सुंदरलाल सोनकर संभालेंगे। इस मौके पर डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानव महाजन, मनीष राय, शैलेंद्र, पवन खंडेलवाल, पवन शर्मा, अनिल उपस्थित थे।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
अलीगढ़। मोदी सरकार को दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भाजपा महावीर गंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित तांगा स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को ढ़ोल नगाड़ों की धुन पर केंद्र सरकार की उपलब्धियाें और योजनाओं की जानकारी दी। मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर महावीर गंज मंडल के अध्यक्ष हरीबाबू गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल राजाजी के नेतृत्व में मनीष बूल, नरेंद्र बजरंगी, कुलदीप सिंह, अनुज वार्ष्णेय, लकी शर्मा, मनोज, मौनू, नीरज कश्यप, गौरांग तिवारी, गौरव मित्तल, सोनू वार्ष्णेय, लकी आदि उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed