फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister of State VK Singh at vyapari sammelan

Aligarh: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने व्यापारियों को दिलाया याद, कोल्हू की तरह पैसा खींचती थीं पूर्व सरकारें

Wed, 28 Feb 2024 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 01:24 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह अलीगढ़ में भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में आए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले व्यापारी से कोल्हू की तरह पैसा खींचने का कार्य होता था। व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम थीं। अब ऐसा नहीं है। दुनिया भर के देश भारत को अवसर के तौर पर देखते हैं। विदेशी निवेश में सरकार ने एक नया आयाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
Union Minister of State VK Singh at vyapari sammelan
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरे विश्व में भारत की आर्थिक स्थिति सबसे मजबूत है। 27 फरवरी को आगरा रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारी सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने उक्त बात कही। वह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले व्यापारी से कोल्हू की तरह पैसा खींचने का कार्य होता था। व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम थीं। अब ऐसा नहीं है। दुनिया भर के देश भारत को अवसर के तौर पर देखते हैं। विदेशी निवेश में सरकार ने एक नया आयाम हासिल किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश के व्यापारी का विश्वास मोदी सरकार है। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय कारोबार-उद्योग बंद हो रहे थे। वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं लागू कीं। बैंकों की लोन प्रक्रिया को आसान किया गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा आज विश्व के 132 देश भारत में निवेश कर रहे हैं।  
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश की सूरत बदहाल थी। व्यापारियों में भय का माहौल था। बड़े उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। लेकिन योगी सरकार ने सरल और सहज माहौल दिया। अब प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम हो रहीं हैं। बड़े उद्योगपति यूपी में अपने उद्योगों को स्थापित करना चाहते हैं। महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा  कि प्रधानमंत्री मोदी न होते तो राम मंदिर सपना ही रह जाता। भारत को टूरिस्ट हब बनाने के लिए प्रधानमंत्री प्रयासरत हैं। 

इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, लोकसभा संयोजक ठा. गोपाल सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर संयोजक जयगोपाल वीआईपी, विष्णु भैया, लोकसभा मीडिया कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, प्रदीप सिंघल, पंकज अग्रवाल, प्रमोद सिंह, कौशल सिंह, संजय शर्मा, अजय शर्मा, सुशील मित्तल आदि मौजूद रहे।

गांधी पार्क बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर ज्ञापन सौंपा

व्यापारी नेता हेमंत गर्ग व पार्षद हरीश सैनी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि कुछ दिनों पहले रोडवेज बस अड्डे के संचालन को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया। जो गलत है। बस अड्डे के कारण आसपास के दुकानदार एवं व्यापारियों का पालन पोषण होता था। स्थानीय दुकानदार बॉबी अग्रवाल ने कहा कि अगर समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ, तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
व्यापारी
पहले सेना के बारे में जाने विपक्ष
अग्निवीर योजना पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि विपक्ष पहले सेना के बारे में जान ले। विपक्ष केवल युवाओं को बरगला रहा है। अभी पहला बैच भर्ती हुआ है, अभी चार साल हैं। ऐसे में अगर आप लोगों में शंका पैदा कर रहे हैं तो आपकी नीयत साफ नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि जब कोई हार के कगार पर होता है तो वह तिनकों का सहारा ढूंढता है। जो लोग भाजपा में आ रहे हैं, वह समझदार है। वो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को समर्थन देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed