फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Understood the development of Naqvi Park

प्रभारी मंत्री ने नकवी पार्क के विकास की रूपरेखा समझी

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Understood the development of Naqvi Park
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा नकवी पार्क पहुंचे। - फोटो : CITY OFFICE
कलक्ट्रेट के सामने स्थित नकवी पार्क को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नेशनल पार्क की तरह विकसित किया जाएगा, इसकी रूपरेखा जानने के लिए शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा पार्क पहुंचे। यहां नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश रंजन और जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने उन्हें पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। प्रोजेक्ट की बारीकियां समझने के बाद प्रभारी मंत्री ने इसकी तारीफ की और जल्द काम पूरा कर शहर के लोगों को सौगात देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश रंजन ने प्रभारी मंत्री को बताया कि देश के कई नेशनल पार्क पर स्टडी करके स्मार्ट सिटी के तहत इसके सुंदरीकरण का प्लान तैयार किया गया है। अभी कुल 22 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। पार्क में ओपन ऑडिटोरियम बनेगा। साउंड एंड लाइट की जुगलबंदी वाला सिस्टम लगाया जाएगा। बच्चों के लिए छोटे और आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि 42 एकड़ में 1950 में बने इस पार्क का रखरखाव उद्यान विभाग कर रहा है। पांच रुपये के टिकट पर प्रवेश मिलता है। रोजाना आने वाले दर्शकों को 60 रुपये में पूरे माह का पास जारी किया जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि शहर के लोगों के लिए यह अनोखी सौगात होगी। अलीगढ़ जैसे शहर में नेशनल पार्क की तर्ज पर पार्क विकसित किया जा रहा है, यह खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed