{"_id":"6872b91d40f1fa98d30c4560","slug":"uncontrolled-truck-hit-three-people-injured-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101777-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेकाबू ट्रक ने पहले बुग्गी फिर एक राहगीर में मारी टक्कर, तीन लाेग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेकाबू ट्रक ने पहले बुग्गी फिर एक राहगीर में मारी टक्कर, तीन लाेग गंभीर घायल
Sun, 13 Jul 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:05 AM IST
सार
झार सिंह अपनी मां चंद्रवती के साथ खेत से चारा लेकर बुग्गी से जा रहे थे। ट्रक ने उनकी बुग्गी को टक्कर मार दी और भाग गया। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उस ट्रक ने फिर एक राहगीर को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना छर्रा क्षेत्र के दादों रोड पर 12 जुलाई को एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बुग्गी और इसके बाद एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाया।
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव बरौली निवासी झार सिंह अपनी मां चंद्रवती के साथ खेत से चारा लेकर बुग्गी से जा रहे थे, रास्ते में छर्रा-दादों रोड पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने उनकी बुग्गी को टक्कर मार दी और भाग गया। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर भाग रहा चालक तेज गति से आगे की तरफ चला गया।
विज्ञापन
उसने भीकनपुर मोड़ के पास एक मानसिक अस्वस्थ सिरोली निवासी कांछी सिंह को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां से गंभीर अवस्था के चलते कंछी सिंह को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। छर्रा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन