{"_id":"671c1f629e0a470c73016f14","slug":"uncontrolled-kantar-broke-the-buggy-and-entered-the-house-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101244-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अनियंत्रित कैंटर बुग्घी तोड़ कर घर में घुसा, चालक को पकड़ा, था नशे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अनियंत्रित कैंटर बुग्घी तोड़ कर घर में घुसा, चालक को पकड़ा, था नशे में
Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
सार
इगलास से कैंटर लेकर खैर जा रहा था। सड़क किनारे खड़ी खाली बुग्घी से जा टकराया, जिसमें वो क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरे किनारे पर बने लच्छो उर्फ लक्ष्मण के मकान की चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन
बाउंड्रीवॉल तोड़कर घर में खडे़ पेड़ से जा टकराया कैंटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोंडा के गांव ढूकपुरा में 25 अक्तूबर शाम करीब चार बजे कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी बुग्घी में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होते हुए दूसरे किनारे पर बने मकान की चहारदीवारी तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि कोई भी उसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेसवां निवासी चालक कन्हैया इगलास से कैंटर लेकर खैर जा रहा था। इसी दौरान गोंडा-इगलास मार्ग पर स्थित गांव ढूकपुरा पर सड़क किनारे खड़ी खाली बुग्घी से जा टकराया, जिसमें वो क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरे किनारे पर बने लच्छो उर्फ लक्ष्मण के मकान की चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन
वहां खड़े नीम के पेड़ से जा टकराया। घटना को देख गांव व राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा चालक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन