{"_id":"68accf1bfcb08e7a4e01b68d","slug":"uncontrolled-canter-overturned-on-the-roadside-cleaner-died-aligarh-news-c-2-1-ald1025-770379-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे पलटी, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे पलटी, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
गोंडा रोड पर रविवार रात को एक तेज रफ्तार कैंटर दो युवकों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे में क्लीनर राजकुमार की मौत हो गई।
गांव नगला जार निवासी हरपाल सिंह अपने मित्र सोनू निवासी दानपुर थाना डिबाई बुलंदशहर के साथ इगलास जा रहा था। रात्रि 12 बजे दोनों गोंडा रोड पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे कैंटर चालक ने लापरवाही से दोनों में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
इस हादसे में कैंटर क्लीनर राजकुमार (35) पुत्र बदन सिंह निवासी नगला जार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी इगलास पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हरपाल सिंह व सोनू का उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैया की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।