{"_id":"6a15436821db5ccb82003cee","slug":"uncle-nephew-and-innocent-girl-killed-in-truck-collision-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: ट्रकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा सहित मासूम बच्ची की मौत, तीन घायल, अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: ट्रकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा सहित मासूम बच्ची की मौत, तीन घायल, अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर
Tue, 26 May 2026 12:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 26 May 2026 12:23 PM IST
सार
एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में चाचा-भतीजे के साथ एक बच्ची की मौत हो गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तीन घायलों को अलीगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास कन्नौज से आ रहा ट्रक आगे चल रहे मौरंग लदे ट्रक से जा टकराया। 26 मई सुबह करीब चार बजे हुए हादसे में चाचा वीरेंद्र कुमार (35) और भतीजा नीतेश (20) सहित सूर्यांशी (3) की मौत हो गई। साथ मौजूद मृत मासूम की मां विजय नंदिनी पत्नी नंदराम, भाई सूर्यांश और ट्रक चला रहे नाना शिवपाल घायल हुए हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया है। यह सभी कन्नौज में गांव समगदा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अकराबाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसा चालक शिवपाल को नींद का झोंका आने के चलते हुआ। वह अपने ट्रक पर पेपर रोल लादकर यमुनानगर (हरियाणा) जा रहे थे। चालक शिवपाल ने अपने भाई वीरेंद्र कुमार, पुत्र नीतेश, पुत्री विजय नंदिनी, नाती सूर्यांश और नातिन सूर्यांशी को रास्ते में अलीगढ़ छोड़ने के लिए अपने साथ ट्रक में बिठा लिया था। सुबह करीब 4:30 बजे पनैठी के पास हुए हादसे में वीरेंद्र कुमार और नीतेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सूर्यांशी को जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित किया। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा होते ही हाइवे पर मची अफरा-तफरी
जीटी रोड पर हादसा होते ही अफरातफरी मच गई। तमाम राहगीर रुक गए और ट्रक में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। कोई पुलिस का नंबर मिला रहा था, कोई सरकारी एंबुलेंस सेवा की सूचना पर अककराबाद थाना और पनैठी चौकी पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिये पुलिस कर्मियों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्रेन के जरिये दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया। इस दौरान जीटी रोड के एक साइड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन