{"_id":"67cb5bd827f856000008780c","slug":"uncle-dies-while-dancing-on-dj-at-nieces-wedding-aligarh-news-c-2-gur1004-623266-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भांजी की शादी में डीजे पर डांस कर रहे मामा की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भांजी की शादी में डीजे पर डांस कर रहे मामा की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
सार
विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। तीनों बच्चों को लिए पत्नी का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
मृतक मामा विक्रम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोधा से भांजी की शादी में अरनिया भात लेकर गए मामा की 6 मार्च को डीजे पर डांस करते समय हृदयाघात से मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे जेवर के अस्पताल भी लेकर गए। मगर, मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। आनन फानन शादी की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोधा के गांव खेड़ा बुजुर्ग का 32 वर्षीय विक्रम सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। खुद वह निजी कंपनी में जॉब करता था। 6 मार्च को उसकी भांजी की अरनिया बुलंदशहर के गांव खुरियावली में शादी थी। जिसमें वह परिजनों संग हंसी खुशी भात लेकर गया।
विज्ञापन
शाम को भात पहनाने की प्रक्रिया के बाद करीब साढ़े आठ बजे वह डीजे पर डांस कर रहा था। तभी सीने में दर्द के साथ तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जेवर के अस्पताल लेकर पहुंचे, मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ लाए। यहां मेडिकल में भी यही जवाब मिला। 7 मार्च को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
छह दिन पहले हुआ एक बेटा
विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। तीनों बच्चों को लिए पत्नी का हाल बेहाल था।