फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncle and nephew died in a road accident in Aligarh animals kept tearing bodies throughout night

लड़ाई सुलझाने जा रहे थे दोनों: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, रातभर शवों को नोचते रहे जानवर

Sat, 02 Aug 2025 10:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

सीओ छर्रा धनंजय सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हुई है। सुबह तड़के हादसे की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Uncle and nephew died in a road accident in Aligarh animals kept tearing bodies throughout night
मृतक भतीजा अशोक और चाचा जय प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित अतरौली-आलमपुर मार्ग पर गांव तोछी के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अशोक कुमार (25) और रिश्ते में उसके चाचा चाचा जयप्रकाश (26) की मौत हो गई। उनके शव रात भर सड़क किनारे पड़े रहे और जानवर उन्हें नोचते रहे।

विज्ञापन

लड़ाई की सूचना पर बहन के घर जा रहा था अशोक
अशोक की बहन ममता की शादी गांव राजमार्गपुर में हुई है। वहां किसी झगड़े की सूचना पर दोनों बाइक से राजमार्गपुर जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ये दोनों अपने गांव से निकले थे। परिजनों ने ममता को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि चाचा और भाई अभी यहां नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों ने नोंच रखा था चेहरा
गांव तोछी स्थित भट्टा और आईटीआई कॉलेज के बीच शनिवार सुबह दोनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पास में ही बाइक भी पड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के चेहरों को किसी जंगली जानवर ने नोच रखा था और चेहरे बिगड़ गए थे। 

विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ छर्रा धनंजय सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हुई है। सुबह तड़के हादसे की जानकारी हुई। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed