फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ujjwala's stove will not burn in the house of those who are left

अलीगढ़ः जो रह गए अब उनके घर नहीं जलेगा उज्ज्वला का चूल्हा

Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala's stove will not burn in the house of those who are left
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

गरीबों की रसोई तक सिलिंडर पहुंचाने वाली उज्जवला योजना अब जिले में बंद हो गई है। सरकार की ओर से योजना के उज्ज्वला योजना के जारी 2.0 वर्जन में अलीगढ़ का नाम गायब है। तर्क दिया गया है कि जिन जिलों में 90 फीसदी उपभोक्ताओं के पास गैस कनेक्शन हैं, उन्हें नए वर्जन में लाभ नहीं दिया जाएगा।
सरकार के इस निर्णय से गरीबी की रेखा से नीचे वाले परिवारों को झटका लगा है। जो परिवार उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने से रह गए हैं उन्हें अब उज्ज्वला का चूल्हा व सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एक मई 2016 को लागू हुई उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में जिले में 2.80 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए थे। तर्क दिया गया था कि गरीबी की रेखा से नीचे के परिवार की महिलाओं को लकड़ी, कंडे के जरिए चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है। इसका धुआं फेफड़ों में भरने से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। और वे दमा से लेकर अन्य बीमारियों की शिकार हो रही हैं। पर्यावरण के लिए भी यह धुआं खतरनाक है। उज्ज्वला योजना में मुफ्त सिलिंडर मिलने से यह समस्याएं कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मुखिया को दिए गए थे कनेक्शन
अलीगढ़। उज्ज्वला योजना में तीन श्रेणी में रसोई गैस कनेक्शन दिए गए थे। पहली श्रेणी में वर्ष 2011 की आर्थिक गणना में गरीबी की रेखा से नीचे के परिवार शामिल थे। दूसरी श्रेणी में गरीबी की रेखा से ऊपर तथा तीसरी श्रेणी में अंत्योदय कार्ड धारकों को कनेक्शन दिया गया। सभी कनेक्शन परिवार की महिला मुखिया के नाम दिए गए। योजना में मुफ्त सिलिंडर के साथ रेगुलेटर व सिलिंडर की एक बार की रिफलिंग मुफ्त थी।
लॉकडाउन में भी हुई मुफ्त रिफलिंग
अलीगढ़। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान मई एवं जून 2020 में भी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के सिलिंडरों की मुफ्त रिफलिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद 25 सितंबर 2021 को आखिरी बार चार हजार गरीबों को योजना में चार हजार कनेक्शन दिए गए।
2500 उपभोक्ताओं ने एक बार ही भरवाया सिलिंडर
अलीगढ़। सिलिंडरों के निरंतर बढ़ते दामों के चलते उज्ज्वला योजना में जिले के 2500 कनेक्शन धारकों को रास नहीं आई। एक सितंबर 2016 में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 425.06 रुपये थे। इसके बावजूद जिले के 2500 कनेक्शन धारकों ने सिर्फ एक बार ही सिलिंडर भरवाया। इसके बाद इन कनेक्शनधारकों ने रिफलिंग कराने में रुचि नहीं ली। नवंबर 2021 में सिलिंडर के दाम अलीगढ़ में 918 रुपये हो गए हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं।

उज्जवला योजना के नए वर्जन 2.0 से अलीगढ़ का नाम हटा दिया गया है। सरकार ने तर्क दिया है कि जिन जिलों में 90 फीसदी उपभोक्ताओं के पास रसोई गैस कनेक्शन हैं, उन जिलों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। - राजेश सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed