फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UGC NET exam held at five centers in Aligarh

UGC NET: 14 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, अलीगढ़ में पांच केंद्रों हुआ एग्जाम

Tue, 18 Jun 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 09:30 PM IST
सार

डीपीएस आगरा रोड, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को यूजीसी नेट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2433 में से 2093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
UGC NET exam held at five centers in Aligarh
सासनी गेट स्थित एक स्कूल में यूजीसी नेट की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (यूजीसी नेट) में 14 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 18 जून को पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई।

विज्ञापन

 
एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर अंजू राठी ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड में रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को यूजीसी नेट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2433 में से 2093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 588, रेडिएंट स्टार्स स्कूल और विश्व भारती स्कूल में 528-528, जीडी पब्लिक स्कूल में 480 और सरस्वती विद्या मंदिर में 309 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इससे पहले सुबह की पाली में पंजीकृत 2342 में से 2048 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 294 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो पेपर अच्छा हो गया है, लेकिन तर्क संगत के प्रश्न को करने में थोड़ी दिक्कतें आईं।-सपना यादव
जिस तरह से तैयारी चल रही थी, उस हिसाब से पेपर अच्छा हुआ है। परिणाम भी अच्छा आएगा।-अर्जुन वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed