फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   udit trap at phillipins airport

अलीगढ़: फिलीपींस में फंसे उदित, घरवालों की सांस अटकी

Fri, 20 Mar 2020 01:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
udit trap at phillipins airport
फिलीपींस में फसे उदित भारद्वाज के मामा - फोटो : CITY OFFICE

कोरोना वायरस के चलते अपने घर आ रहे उदित भारद्वाज फिलीपींस में फंस गए हैं। इससे घरवालों की  खुशी छिन गई है। वह फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उदित ने फिलीपींस के एयरपोर्ट पर वीडियो जारी कर भारत सरकार से स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई है। दरअसल,  अंतिंम वक्त पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ के खैर निवासी सुनील कुमार भारद्वाज नेवी सेवा में हैं, जिनकी तैनाती कोच्चि में है। उनके साथ पत्नी संध्या भारद्वाज भी रह रही हैं। उनका बेटा उदित फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते वहां के कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद कर दिए गए हैं। इसलिए वह भारत आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, जहां टिकट कराई। इसके बाद बोर्डिंग पास मिल गया। इमीग्रेशन सुनिश्चित भी हो गया। मगर, अंतिम क्षण में फ्लाइट निरस्त कर दी गई। उदित ने अपने मामा अभिषेक उपाध्याय को भेजे वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

 

उदित ने फ्लाइट रद्द होने की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी ली तो बताया गया मलेशियाई सरकार आपको स्वीकार नहीं कर रही है। जब यह आदेश दिखाने को कहा, तो मना कर दिया गया। हालांकि, कुछ दोस्त मलेशिया के थे, उन्हें फ्लाइट मुहैया करा दी गई। फिलीपींस में काफी स्टूडेंट हैं, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भारत सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें यहां से निकालने में मेरी मदद करे।

भारत सरकार बच्चे को स्वदेश पहुंचाए : मामा

उदित के मामा अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि घर वाले सभी चिंता मेें हैं। उनका बेटा फिलीपींस से कैसे घर आएगा। उन्होंने कहा कि फिलीपींस के वेनेजुएला में उदित मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वहां की सरकार कह रही है कि 72 घंटे तक का समय है, जो जाना चाहते हैं, वह चला जाए। वरना तीन महीने तक कोई भी नहीं जा पाएगा। प्रतिबंध लगा दिया गया है। उदित की टिकट हो गई थी और बोर्डिंग पास भी मिल गया था। इमीग्रेशन में सुनिश्चित हो गया था। अंतिम क्षण में एयर एशिया वालों ने मना कर दिया कि भारत सरकार ने लेने से मना कर दिया है। इसलिए फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed