फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youths riding a bike died in collision with a truck, one injured

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

गांव मानपुर खुर्द के निकट खैर की तरफ से जा रहे धान से लदे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे लखन व सनी गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths riding a bike died in collision with a truck, one injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

रविवार की रात करीब आठ बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मानपुर खुर्द के निकट एक धान से लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हुआ है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के थाना बन्नादेवी के गांव लक्ष्मनपुर निवासी सचिन पुत्र प्रेमपाल, 22 वर्षीय लखन पुत्र सुनील व 23 वर्षीय सनी पुत्र कुमरपाल दोस्त थे। रविवार की रात करीब आठ बजे जट्टारी की तरफ से बाइक से तीनों खैर आ रहे थे। सचिन बाइक चला रहा था। गांव मानपुर खुर्द के निकट खैर की तरफ से जा रहे धान से लदे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे लखन व सनी गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मौके पर पहुंच गए तथा घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिसया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसा होते ही ट्रक छोड़कर चालक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed