{"_id":"68fe4dc37f223e81a800077e","slug":"two-youths-killed-and-one-injured-in-aligarh-road-accident-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: ओवरटेक करते हुए बाइक का हैंडिल ट्रक में फंसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: ओवरटेक करते हुए बाइक का हैंडिल ट्रक में फंसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल
Sun, 26 Oct 2025 10:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:05 PM IST
सार
बाइक का हैंडिल ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिर गए। ट्रक दो मजदूरों को कुचलते हुए निकला। अन्य बाइक सवार मजदूर दूर गिरा। दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर से सटे हाईवे बाईपास के मथुरा रोड इलाके में 26 अक्तूबर शाम एक ट्रक ने बाइक सवार तीन मजूदरों को रौंद दिया। इसमें दो मजदूर गुड्डू (45) व राजू (35) की मौत हो गई। तीसरा साथी घायल हो गया। मृतक आपस में रिश्ते में मामा भांजे थे हैं। तीनों बाइक पर सवार होकर कारखाने से खाने-पीने निकले थे।
विज्ञापन
कमेला इलाके के कारखाने में काम करने वाले तीन मजदूर क्वार्सी इलाके के धौर्रा का गुड्डू, जीवनगढ़ का राजू व इसी मोहल्ले का जावेद शाम पांच बजे कारखाने से निकले थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर पहले मथुरा रोड की एक दुकान पर कुछ खाने पीने गए। वहां से फिर वे कमेला चौराहे की ओर आ रहे थे। तभी खेरेश्वर की ओर से मथुरा की ओर जा रहे ट्रक को बाइक सवारों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। राजू बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
तभी अचानक से ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक का हत्था अटक गया। जिससे वह घिसटकर तीनों गिर गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पिछले पहिये की चपेट में आने से गुड्डू व रिश्ते में उसके भांजे राजू की मौत हो गई। जावेद घायल हो गया। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उसे तलाशा जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
इस दुर्घटना के बाद बिना हेलमेट बाइक चलाने की चर्चा भी होती रही। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों का कहना है कि अगर दोनों में से चालक ने भी हेलमेट लगा रखा होता तो शायद जान बच जाती। दोनों की मौत सिर में गंभीर चोट आने से हुई है।