फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youths died in a collision between bikes

Aligarh Road Accident: दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 05 Mar 2024 08:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 08:34 PM IST
सार

अमीनाबाद गांव निवासी युवक बाइक से पनैठी जा रहा था। सामने की ओर से दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा थे। दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। बाइक पर सवार दोनों युवक हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर घायल हो गए। जिनकी बाद में मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died in a collision between bikes
हादसे की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के हकीमगढ़ी पुल के पास 5 मार्च शाम चार बजे के करीब आमने सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिर्राज (23) पुत्र नाथूराम जलाली कस्बे के मजरा अमीनाबाद गांव का निवासी था, जो भाई की बाइक से पनैठी जा रहा था। सामने की ओर से क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगपुर मोहल्ले की गली नंबर 3 निवासी योगेंद्र शर्मा उर्फ कालू पुत्र हरीश कुमार शर्मा बाइक लेकर आ रहा था। उसके पीछे मोहल्ले का ही दोस्त हेमंत पुत्र देवेंद्र कुमार बैठा था। बाइकों की टक्कर में दोनों युवकों के चेहरे और सिर में गंभीर चोट आई, जो मौत की वजह मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था, यदि पहना होता तो शायद जान बच जाती। सूचना मिलने पर जलाली कस्बा इंचार्ज उमेश चंद्र शर्मा, अकराबाद थाने की पनैठी चौकी प्रभारी नदीम असगर मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों मृतकों के घरों में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed