फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women died, Many injured in bus-truck accident at Bauner

अलीगढ़ः बौनेर पर बस-ट्रक भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, कई जख्मी

Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two women died, Many injured in bus-truck accident at Bauner
बौनेर पर ट्रक और बस में हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बाईपास क्षेत्र में जीटी रोड कानपुर हाईवे स्थित बौनेर के पास मंगलवार दोपहर निजी बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। शुरुआती सूचना कई लोगों की मौत की आई तो पुलिस प्रशासनिक मशीनरी के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था।
विज्ञापन

अलीगढ़-कासगंज रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस दोपहर करीब 3 बजे कासगंज से अलीगढ़ आ रही थी। करीब 35 सवारियां बस में थीं। हाईवे पर बौनेर के पास अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक में बस जा घुसी। आमने-सामने की भिड़ंत में एक साइड से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने कई लोगों के मरने की सूचना पुलिस को दी और एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ द्वितीय मोहसिन खान, गांधीपार्क, महुआ खेड़ा थानों की पुलिस के अलावा एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंच गईं। आनन-फानन बस में सवार यात्रियों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालांकि यात्रियों को बस से निकालने में खासी दिक्कत हुई। क्रेन तक की मदद ली गई। साथ में दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से साइड किया गया। तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान दुर्घटना में जख्मी अकराबाद के नगरिया पट्टी चाहरम की 55 वर्षीय उर्मिला पत्नी नन्हे व गंगीरी निवासी 65 वर्षीय जयवंती पत्नी हीरा सिंह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। महिलाओं की मौत की खबर पर दोनों के परिवार भी अस्पताल पहुंच गए। जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार ट्रक बस भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हुई है। कुछ लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों वाहनों के चालक भी जख्मी हुए हैं। बाकी कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--घायलों की सूची--
1-ममता पत्नी राधेश्याम निवासी नौंरगाबाद गांधीपार्क
2-लोकेश पुत्र संताराम निवासी डोरी नगर
3-रश्मि देवी पत्नी रामवीर निवासी गंगीरी
4-कमल निवासी तेहरा गंगीरी
5-अरुण पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरहेती क्वार्सी
6-सिराजुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी पिलखना अकराबाद
7-सलाउद्दीन पुुत्र राजुद्दीन निवासी पिलखना
8-मोमिना पत्नी राजुद्दीन निवासी अकराबाद
9-देवेन्द्र सिंह निवासी गंगीरी
10-सरीफ मोहम्मद निवासी एटा
11-हरमुखी देवी निवासी अकराबाद
दरवाजा काटना पड़ा, तब निकले यात्री
इस दुर्घटना में बस ड्राइवर साइड से बुरी तरह डेमेज हुई है। उसकी वजह से कंडक्टर साइड की चादर भी ऐसी फंस गई कि बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दरवाजा काटना पड़ा। वहीं देर रात समाचार लिखे जाने तक एक महिला की हालत बेहद नाजुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed