{"_id":"6978e28fca7b79f89d01fc3b","slug":"two-women-committed-suicide-one-by-consuming-toxic-substances-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो महिलाओं ने फंदे पर लटककर, एक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो महिलाओं ने फंदे पर लटककर, एक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी
Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:37 AM IST
सार
वसीम की पत्नी साजिया घरेलू कलह में फंदे पर लटक गई। नौशाद की पत्नी मुस्कान का किसी बात को लेकर परिजन से विवाद हुआ। इसके बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। श्रीनिवास की पत्नी सत्यवती देवी ने देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना टप्पल व सिविल लाइंस क्षेत्र में 26 जनवरी को दो महिलाओं ने घरेलू कलह में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जबकि लोधा क्षेत्र में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी।
विज्ञापन
सीओ खैर वरुण कुमार सिंह के अनुसार थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी वसीम की पत्नी साजिया (19) घरेलू कलह में फंदे पर लटक गई। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र की पतली गली निवासी नौशाद की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान का किसी बात को लेकर परिजन से विवाद हुआ। इसके बाद फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, थाना लोधा क्षेत्र के भरतपुर बढ़ान निवासी श्रीनिवास की पत्नी सत्यवती देवी (19) ने सोमवार देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ गभाना धनंजय सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में मायके पक्ष से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन