{"_id":"6acab0f839243d5e0e0a6994","slug":"commuting-in-the-city-will-now-be-easier-with-50-e-buses-aligarh-news-c-2-gur1004-1086923-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहर में अब 50 ई-बसों से आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहर में अब 50 ई-बसों से आसान होगा सफर
विज्ञापन
ई-बस।
- फोटो : samvad
शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर विकास विभाग की ओर से नगर निगम को 25 नई ई-बसें दी जाएंगी। इसके बाद शहर में ई-बसों की संख्या 50 हो जाएगी। नई बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आसान होगा।
इन बसों के संचालन से सासनी गेट से मेडिकल कॉलेज रोड, सारसौल से एटा चुंगी वाया मंजूरगढ़ी समेत कई नए रूटों पर यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। दो महीने के अंदर नई ई-बसों के संचालन की तैयारी है।
शहर में अभी 20 ई-बसें सारसौल-पनैठी, सारसौल-हरदुआगंज, खेरेश्वर चौराहा-पनैठी और सारसौल-सासनीगेट मार्ग संचालित की जा रही हैं। पांच रिजर्व में रखी जाती हैं। नई ई-बसें मिलने के बाद उन मार्गों पर भी संचालन की योजना है, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है या अब तक बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
नगर निगम की योजना के तहत सारसौल-सासनीगेट-आगरा कट, सासनीगेट-मेडिकल कॉलेज और सारसौल-एटा चुंगी वाया मंजूरगढ़ी मार्ग पर भी बसें चलाई जाएंगी। रूटों का अंतिम निर्धारण होने के बाद ई-बसों की समय-सारणी तय की जाएगी।
ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भरता होगी कम
शहर में सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों के कारण कई मार्गों पर यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। नई ई-बसें चलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और रोजाना सफर करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर में 26 ठहराव स्थल प्रस्तावित
ई-बसों के संचालन के लिए शहर में 26 ठहराव स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें फलमंडी, सारसौल पुलिस चौकी, टीवीएस चौराहा, मेलरोज, तहसील तिराहा, मसूदाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधीपार्क, मदारगेट, सासनीगेट, अलीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, दुबे का पड़ाव, क्वार्सी और तालानगरी समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित
नगर निगम और प्रशासन ने एटा चुंगी के पास ई-बसों के डिपो, बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस प्रस्ताव पर अगले एक-दो दिन में अंतिम निर्णय होने की संभावना है। डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनने से बसों के संचालन और रखरखाव में सुविधा होगी।