फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two village youths opened fire on the woman.

Aligarh News: महिला पर गांव के दो युवकों ने की फायरिंग

Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two village youths opened fire on the woman.
थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया में एक महिला ने गांव के दो युवकों पर रंजिशन फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बुधवार देर शाम फायरिंग की सूचना से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। मौके से दो कारतूस के खोके बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव गुलरिया निवासी राधा देवी ने बताया कि उनका पुत्र प्रवीण कुमार पास के गांव बाजीदपुर में डेयरी चलाता है। बुधवार शाम प्रवीण की बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई थी। राधा देवी अपनी पुत्री ज्योति और टीकम के साथ बेटे को देखने जा रही थीं। राधा देवी का आरोप है कि गांव के बाहर दो युवक और उनका एक रिश्तेदार बाइक पर खड़े मिले। आरोप है कि उन्होंने रंजिशन उन पर फायरिंग की। पुलिस ने घायल राधा देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीएचसी छर्रा के चिकित्सक आशुतोष शर्मा ने बताया कि महिला के सिर पर मिली खरोंच गोली लगने के नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि 27 मई को गांव की ही एक महिला ने राधा देवी के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed