{"_id":"6345c51b8c106b36282c56ad","slug":"two-vicious-thieves-caught-from-the-station-jewelery-worth-one-lakh-recovered-city-office-news-ali3024322198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर दबोचे, एक लाख के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर दबोचे, एक लाख के जेवरात बरामद
Wed, 12 Oct 2022 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:03 AM IST
सार
दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और ट्रेनों में चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र, दो पायल, एक कड़ा एवं 3940 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोरों को मंगलवार को दबोच लिया, जिनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये के जेवरात एवं नकदी बरामद हुई है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या सात के पास से चाहत उर्फ छोटू निवासी संगम बिहार, क्वार्सी एवं शिवम निवासी मंदिर का नगला, मडराक को दबोचा गया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और ट्रेनों में चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र, दो पायल, एक कड़ा एवं 3940 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया कि योजना बनाकर चलती ट्रेनों मे चोरी करते हैं। कॉशन वाले स्थान या आउटर में खड़े रहते हैं जैसे ही ट्रेन कॉशन या आउटर पर धीमी होती है तभी चलती ट्रेन में चढ़ जाते हैं और दरवाजों के पास की सीटों पर बैठे यात्रियों के बैग, मोबाइल फोन आदि कीमती सामान को चोरी कर चलती ट्रेन से ही कूदकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन